न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के ब्लॉक सासनी की 36 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब इन ग्राम पंचायतों के छह सचिवों को डीपीआरओ द्वारा चार्जशीट दिए जाने की तैयारी की जा रही है।
शासन के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इन सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर ब्लॉकवार डीपीआरओ द्वारा सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के बावजूद ब्लॉक सासनी की स्थिति बेहद खराब है।
ब्लॉक सासनी की 36 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। डीपीआरओ ने 36 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को शासन की प्राथमिकता वाले सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही बरतने पर चार्जशीट देने की तैयारी कर ली है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इन पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए कई बार निर्देश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कार्य में कोई सुधार नहीं आ रहा है।