न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। अब फिर कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। हाथरस शहर के मोहल्ला खातीखाना में 70 वर्षीय एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा सासनी कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सासनी कस्बे के मोहल्ला धोबियान में एक युवक व इसी कस्बे के हरिनगर निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
शहर के पसरट्टा बाजार में एक कपड़ा व्यवसायी और मालिन गली लखपति मोहल्ला में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह जिले में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या छह हो गई है। वहीं जिले में 889 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस समय जिले में कोरोना के 21 केस एक्टिव हैं।