फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप बेशक कम हो गया है, लेकिन कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। रविवार को कर्फ्यू के दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक जरूरी चीजों की दुकानें खुलने पर तो चहल-पहल रही, लेकिन इसके बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अनावश्यक खुली दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही।
शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट आदि बाजारों में तो पूरे दिन खामोशी छाई रही। शाम को हालांकि सड़कों पर लोगों की चहल पहल दिखी। रविवार को अनावश्य रुप से खुल रही दुकानों को पुलिस ने बंद भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रोडवेज की बसें लोकल रूटों पर ही संचालित हो रही हैं। बसों में यात्रियों का भी अभाव दिखा। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लोगों के घरों से न निकलने के कारण रेलवे व रोडवेज की आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें