हाथरस : नगला मियां में मृतक के घर बैठीं शोकाकुल महिलाएं।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला मियां के रहने वाले 35 वर्षीय पूरन सिंह माहौर पुत्र छोटेलाल और महावीर सिंह माहौर पुत्र नत्थीलाल माहौर की मुरसान रोड पर नगलाल बाबू के निकट हुए हादसे में मौत हो गई।
कई अन्य लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी गांव नगला मियां में जब परिजनों को हुई तो उनमें चीख-पुकार मच गई, जिससे गांव नगला मियां में मातम पसरा रहा। गांव भर के लोगों की भीड़ मृतकों के घरों पर जुटी रही।
हर किसी की आंख से आंसू बह रहे थे तो वहीं परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन था। बताते हैं कि यह दोनों कंचना मुरसान में मातारानी के जागरण में शामिल होकर लौट रहे थे। जागरण करके ही यह अपने परिवार का गुजारा करते थे। इनकी आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी।