हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के चलते तालाब चौराहे पर स्थिति का जायजा लेते डी?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अयोध्या में भूमि पूजन और उसके बाद यहां के कार्यक्रमों के चलते जिला प्रशासन बेहद सतर्क रहा। एसपी और पुलिस अधीक्षक पूरे दिन घूमते रहे और स्थिति की जानकारी लेते रहे। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन था। ऐसे में यहां भी कार्यक्रम प्रस्तावित थे। इन कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन खासा सचेत रहा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांत वीर मय पुलिस फोर्स के घूमते रहे और स्थिति को देखते रहे।
अधीनस्थों से भी अधिकारी यह पूछते रहे कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। खुफिया तंत्र की भी यही स्थिति रही। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती रही। शहर में मधुगढ़ी, किला गेट, लाला का नगला सहित अन्य इलाकों में पीएसी व पुलिस फोर्स पूरे दिन तैनात रही।