फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दूसरे दिन भी बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाथरस शहर में एहतियातन फ्लैग मार्च कर? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

दो दिन में हाथरस डिपो को हुआ करीब दो लाख का नुकसान, सहालगों मेें भी यात्रियों का अभाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दूसरे दिन भी रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों के अभाव के चलते दो दिन में डिपो को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हआ है। सहालगों में आमदनी नहीं होने से डिपो के अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह से अयोध्या फैसले को लेकर अलर्ट था। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी भी तैनात थे। रोडवेज कर्मियों ने आला अफसरों के निर्देश पर कई बसों को रिजर्व में भी रखा। फैसला आने के बाद भी बसों में यात्रियों का अभाव है। शनिवार को यात्रियों के अभाव के चलते कई बसों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को भी यात्रियों की कमी रही। दो दिन मेें डिपो को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सहालगों में यात्रियों के अभाव के चलते दो दिन में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी, आरपीएफ ने की स्टेशन पर चेकिंग
हाथरस सिटी और हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर कैमरे की मदद से भी निगरानी की गई। मेटल डिटेक्टर से सामान की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें