फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ की किशोरी कासगंज से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव से 22 फरवरी को बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को 23 फरवरी को पुलिस ने कासगंज से बरामद कर लिया। अब आरोपी उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 फरवरी को उसकी नाबालिग बेटी खेत पर गई थी। खेत से ही उसे गांव के छोटे, साहब सिंह, चोब सिंह और रेखा बहला-फुसलाकर ले गए। इन पर दबाव बनाया तो उसकी बेटी को पुलिस ने 23 फरवरी को कासगंज जिले के ढोलना से बरामद कर लिया। पुत्री ने बताया कि आरोपी छोटे ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की है और कमरे में बंधक बनाकर रखा। अब ये लोग उसको धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें