फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: श्यामबाबू चिंतन व सुशीला देवी को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
हाथरस: बृजकला केंद्र के कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मनित करते आयोजक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजयदशमी के मौके पर रविवार को बृज कला केंद्र के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. एसी शर्मा ने की और संचालन संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
समाजसेवी कृष्णगोपाल वार्ष्णेय स्मृति सम्मान से शहर के वरिष्ठ साहित्यकार श्यामबाबू चिंतन और कैलाश कुमारी स्मृति सम्मान से सुशीला देवी को गोपाल चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश रंगीला, हरी शंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, ललतेश गुप्ता, दीपक रफी द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. वीरेंद्र तरुण स्मृति सम्मान से प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा को संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर और मां शारदे के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बाल कवि रविकांत सिंह का डॉ. एससी शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। कवियित्री मनु दीक्षित एवं दीपक रफी ने मां शारदे को नमन किया। उसके उपरांत योगेश सेंगर, बाबा देवी सिंह निडर, रोशनलाल वर्मा, बृजमोहन शर्मा, चांद हुसैन चांद, मनु दीक्षित, प्रदीप पंडित, राणा मुनि प्रताप, देवेश सिसौदिया, वासुदेव उपाध्याय, श्याम बाबू चिंतन आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कविताओं के माध्यम से वर्तमान परिवेश पर तीखे कटाक्ष भी किए। कार्यक्रम में कपिल, ऋषि कुमार कौशिक, हरिशंकर वर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, गिरिराज सिंह गहलोत, मुकेश कुमार पुंढीर, केएस कौशिक, सुनील दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें