फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रही श्री पार्श्वनाथ, चंद्रप्रभु भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव की धूम

विज्ञापन
हाथरस : हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री पार्श्वनाथ, चंद्रप्रभु भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव की धूम रही। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी हुए।
अलीगढ़ जैन समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार जैन, गिरीश जैन, भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त मुकेश चंद जैन, अलीगढ़ में पंच कल्याणक महोत्सव में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. पीके जैन के अलावा मंदिर व धर्मशाला के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रबंधक राकेश जैन का श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री सुधीर जैन ने जोशीला स्वागत किया। सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाल बह्मचारी राकेश भैयाजी और बाल पंडित विशाल जैन के निर्देशन में सुबह से नित्य नियम पूजन, अभिषेक, मूलनायक महामस्तिष्काभिषेक, शांति धारा एवं श्री पार्श्वनाथ व भक्तांबर विधान दीप मालिका का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हवन में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। घमंडी लाल जैन की स्मृति में आयोजित भक्तामर विधान दीप मालिका उनके परिवार द्वारा की गई। महोत्सव के मौके पर धन्य कुमार जैन सोगानी के बड़े भाई इंदौर निवासी परमेष्ठीदास जैन ने मंदिर में चांदी के 48 दीपक दान दिए थे। हालांकि पिछले माह उनका आकस्मिक निधन हो गया था। नेमिचंद्र जैन, निखिल जैन और नितिन जैन के परिवार द्वारा मंदिर में पांच कलश दान दिए गए। शांति धारा के साथ कलश स्थापना और महा आरती के लिए बाल पंडित विशाल जैन द्वारा बोलियां लगवाई गईं।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन, जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री सुधीर जैन, योगेश जैन, धन्य कुमार जैन, हरवेंद्र जैन, गिरीश जैन, मनीष जैन, बबलू जैन, सौरभ जैन रानू, अतुल जैन, मोनू जैन, जिनेंद्र जैन, तनु जैन, अजय जैन, आयुष जैन अनिल जैन, विवेक जैन, श्वेतांक जैन, रतन जैन, धीरज जैन सभासद, धर्मेंद्र जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, नेमीचंद जैन, धीरज जैन रिंकू, सुनीत जैन लुहाड़िया, राजेश जैन, पंकज जैन, बॉबी जैन, तन्नू जैन, अखिलेश जैन रंग वाले, मुकेश जैन टाइप, मयंक जैन, अंकित जैन, सिद्धार्थ जैन, मनीष जैन, अमित जैन, जितेंद्र जैन, जीतू जैन, संजीव जैन लोहिया, अतुल जैन, अभिषेक जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें