हाथरस: दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन घंटाघर बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सब्जी, दूध और दवाओं की दुकानें खुलीं और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। अन्य दुकानें बंद रहीं और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि कुछ मिठाई विक्रेताओं ने जरूर चोरी छिपे दुकानें खोलीं और मिठाइयां बेचीं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित है। इसके चलते शनिवार को ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। हालांकि बकरीद के त्योहार को लेकर कुछ इलाकों में चहल-पहल दिखाई दी, लेकिन मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह लोगों ने सब्जी और दूध की खरीदारी की। सोमवार को चूंकि रक्षाबंधन का त्योहार है।
ऐसे में कुछ स्थानों पर चोरी छिपे दुकानदारों ने मिठाई की दुकानें भी खोलीं, लेकिन पुलिस जब इन्हें दिखाई दी तो दुकानों के शटर भी गिरा दिए। पुलिस भी बाजार में गश्त करती रही और स्थिति देखती रही।