फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चोरी छिपे शटर खोलकर सामान बेच रहे दुकानदारों को हड़काया

विज्ञापन
हाथरस: साप्ताहिक बंदी व लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी देते कस्बा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन सादाबाद के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर घूम रहे कई दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें घर जाने को कहा।
कस्बा इंचार्ज ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि लॉकडाउन में रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के मुख्य बाजार, विनोवा नगर सहित अन्य कई जगहों पर कुछ दुकानदार चोरी छिपे शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर कर सामान बेच रहे हैं, शिकायत पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकानदार दुकानों के शटर लगाकर दुकानों के बाहर ही खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगली बार से ऐसा न करने के लिए कई दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है, यदि वह नहीं मानते तो उनके खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें