हाथरस: साप्ताहिक बंदी व लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी देते कस्बा
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन सादाबाद के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर घूम रहे कई दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें घर जाने को कहा।
कस्बा इंचार्ज ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि लॉकडाउन में रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के मुख्य बाजार, विनोवा नगर सहित अन्य कई जगहों पर कुछ दुकानदार चोरी छिपे शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर कर सामान बेच रहे हैं, शिकायत पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकानदार दुकानों के शटर लगाकर दुकानों के बाहर ही खड़े हो गए।
उन्होंने बताया कि अगली बार से ऐसा न करने के लिए कई दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है, यदि वह नहीं मानते तो उनके खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।