फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद्यान्न वितरण के दौरान दुकान मिली बंद, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान में खाद्यान्न वितरण के लिए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ध्रुवराज यादव ने उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव फुस्करा में दुकान बंद मिलने पर संबंधित उचित दर विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं अन्य सभी विक्रेताओं को दुकानों पर वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन के निर्देश पर जिले में खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसमें पारदर्शिता रखने और मानक के अनुरूप वितरण कराने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। इस क्रम में ब्लॉक मुरसान में खाद्यान्न वितरण का डीएसओ ध्रुवराज यादव ने निरीक्षण किया। डीएसओ ने गांव नगला बाबू में खाद्यान्न वितरण का जायजा लिया। यहां नेटवर्क की समस्या के कारण खाद्यान्न वितरण में कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विक्रेेता को वाईफाई का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। गांव दयालपुर और फरसौटी में निरीक्षण के दौरान संबंधित विक्रेता को दुकान वॉल पेंटिंग कराने और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। गांव फुस्करा में उचित दर विक्रेता की दुकान बंद मिली। संबंधित विक्रेता रनवीर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें