फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्लैक स्पॉट पर 100 मीटर पहले लगाएं चेतावनी का साइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनाधिकृत वाहनों के संचालन की रोकथाम के लिए बस, टैक्सी, मैजिक वाहन एसोसिएशन के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में नये दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट के दोनों ओर 100 मीटर पहले चेतावनी का साइन बोर्ड लगाया जाए। सड़क सुरक्षा से संबंधित बड़े होर्डिंग्स लगाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले का प्रशासन भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा अनाधिकृत संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारियां भरकर ले जाने वाले वाहनों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों पर झाड़ियां बहुत हो गई हैं। कई जगह सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। सभी स्कूल वाहनों के कागजात जांचे जाएं। सरकारी कार्यालयों में संचालित गाड़ियों की फिटनेस जांची जाए। फिटनेस व बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें