फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शारदीय नवरात्र घरों में स्थापित की कलश, भक्तों ने रखा उपवास

विज्ञापन
हाथरस : शारदीय नवरात्र के पहले दिन चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर में देवी के मनोहारी शृंगार। संव? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले देवी मंदिरों के साथ घर-घर में मां शैलपुत्री की आराधना हुई। घरों में कलश स्थापना कर उपवास रखा। सुबह से देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। देवी भक्तों ने लाइन में लगकर देवी मां का अभिषेक किया और मनोरथ होने की कामना मां अम्बे से की। दोपहर बाद देवी मंदिरों में विग्रह के भव्य शृंगार किए गए। भजन संख्या का भी आयोजन मंदिरों पर हुआ।
बृहस्पतिवार को बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया। दोपहर तक पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। भक्तों ने लाइन में लगकर मइया की आराधना की। बौहरे वाली देवी मंदिर पर भक्तों की काफी भीड़ रही। दूर तक लंबी लाइन लगी हुई थी। भक्त धूप में खड़े होकर मइया के दर्शन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को मां भवानी के अलौकिक स्वरूप को निहारने का मन्नत मांगने के लिए भी देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ती रही। महाआरती में भी भक्तों ने भाग लेकर पुण्यलाभ अर्जित किया। भजन कीर्तनों की शृंखला मंदिरों पर शुरू हो गई। घरों में कलश स्थापना कर मइया का अभिषेक किया गया। पुष्पों से देवी मां का शृंगार कर घी, धूप से आरती गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें