फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी के गांव सुसायत में 10 हजार पौधों से बनेगा शक्ति वन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे पौधेरोपण का समय नजदीक आ रहा है, वन विभाग की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। सासनी के गांव सुसायत में बनने वाले शक्ति वन में इस अभियान के तहत 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनके लिए गड्ढों की खोदाई का काम प ूरा हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण में स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संगठनों की एक हजार महिलाएं सहभागिता करेंगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार 25 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। कुछ जिलों में शक्ति वन भी बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने हाथरस जिले को इसकी सूची में शामिल कर लिया है। इसके तहत यहां नगर वन व शक्ति वन बनाया जा रहा है। शक्ति वन के लिए वन विभाग द्वारा गांव सुसायत में भूमि का चयन किया गया है। इस भूमि पर 10 हजार फलदार, इमारती लकड़ी व अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि शक्ति वन में महिलाओं की जन सहभागिता रहेगी। शक्ति वन में 10 हजार गड्ढों की खोदाई शुरू हो गई है। वृक्ष महाकुंभ की जुलाई माह में शुरुआत होगी। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सीपी सिंह का कहना है कि शक्ति वन में 10 हजार गढ्ढों की खोदाई पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें