फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: करंट से सात वर्ष के बच्चे की मौत

विज्ञापन
हाथरस: गांव नगला इमलिया में करंट से बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में सात वर्ष के बच्चे को करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
शुक्रवार की दोपहर को जलेसर रोड स्थित गांव इमलिया निवासी यासीन का सात वर्ष का बेटा बादल अपने घर के पास खेल रहा था। यहीं पर बिजली के खंभे की सपोर्ट में लगे तार से उसका हाथ छू गया। इस कारण बच्चे को करंट लगा और वह वहीं पर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया। परिवार के लोग वहां पर आ गए और फिर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को देखा और फिर मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें