फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बारिश व ओलावृष्टि से फसल हुई तबाह, अन्नदाता के चेहरे पर चिंता

विज्ञापन
हाथरस: आलू की फसल में भरा बारिश का पानी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से काफी फसल तबाह हो गई है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। तेज हवा के साथ आई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है तो आलू सड़ने के कगार पर पहुंच गया है। लाहा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वह बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराएं।
पिछले दो दिन से बिना मौसम की बारिश ने फसल तबाह कर दी है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, आलू और लाहा की फसल को पहुंचाया है। आलू खेतों में ही सड़ने के आसार हैं। इससे किसान बेहद परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात्रि के बाद शुक्रवार को दिन में भी बारिश हुई। इससे किसान और ज्यादा चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कर करेत्तर की बैठक में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करा खराब फसल का आंकलन कराएं। मुरसान में शुक्रवार कोे मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष चौ. श्याम सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पटा खास पहुंचे। जहां पर किसानों ने अपनी ओलावृष्टि व तेज बारिश से खराब हुई फसल को उन्हें दिखाया है। जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चैधरी ने बताया कि बारिश होने व ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन किसानों की बर्बाद हुई फसल का आंकलन करा कर उन्हें उचित मुआवजा दिलवाएं।
बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
हाथरस। बरसात से शहर में स्थान-स्थान पर जलभराव हो गया और सामान्य दिनचर्या प्रभावित हुई। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे और कई बार बारिश हुई। इससे मौसम भी सर्द हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं बदलते मौसम में बाजार भी जल्द बंद हो गए।
विज्ञापन

सांसद ने सीएम से फोन पर वार्ता कर दी नुकसान की जानकारी
हाथरस। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर वार्ता की। सांसद ने उन्हें फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी दी। सांसद ने बताया कि इस पर सीएम ने जिलाधिकारियों को फसलों के हुए नुकसान का आंकलन करने का आदेश दिया है। सांसद ने बताया कि वह किसानों के हुए नुकसान को लेकर काफी चिंतित हैं और सीएम ने भी किसानों को तत्काल राहत दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें