संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना के बचाव को लेकर दारूल उलूम (मदरसा तरफरा) के मोहतमिम मुहम्मद फुरकान नदवी ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि वह समाज और मुल्क के बचाव के लिए अपने घरों से ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज में सिर्फ तीन लोगों की जमात कायम करें। जुमे की नमाज में भी इसका ध्यान रखें कि पांच आदमियों से ज्यादा जमात में शामिल न हों।