फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सात लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आठ हुए स्वस्थ

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद बिनोवा नगर की गली नंबर तीन से कोरोना संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल ले जाती एबुले - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आठ लोगों को स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। गांव झींगुरा में 70 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सादाबाद के गांव तसींगा निवासी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो कस्बा सादाबाद की ही एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इधर, डीपीआरओ कार्यालय के तीन और कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। यह सभी कोविड वन अस्पताल में दाखिल थे। स्वस्थ होने के बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से जीती जंग, कैंसर से हुई टिंबर व्यापारी की मौत
हाथरस। शहर के गली सीकनापान निवासी एक वृद्ध की उपचार के दौरान कैंसर से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि उक्त टिंबर कारोबारी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद इनके परिवार के दस अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए थे। यह कैंसर पीड़ित कारोबारी व अन्य सभी सदस्य कोरोना से जंग जीत गए थे, लेकिन अब यह कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए हैं। बृहस्पतिवार को इस टिंबर कारोबारी का निधन हो गया। इसकी मुख्य यह भी रही कि वह कोरोना के चलते समय पर अपने उपचार के लिए नोएडा नहीं जा सके। गली सीकनापान व आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें