न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। विकास भवन के अन्य कार्यालयों में भी तैनात अधिकारी और कर्मचारी दहशत में रहे। बृहस्पतिवार को डीपीएम सहित तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। कार्यालय का स्टाफ लगातार कोरोना संक्रमित निकल रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में तैनात डीपीएम, डीपीसी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। डीपीआरओ दफ्तर में लगातार कोरोना संक्रमितों के निकलने से विकास भवन स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को डीपीआरओ कार्यालय बंद रहा। कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया।