फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुरसान ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सात लोगों ने खरीदे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार की शाम तक सात पर्चों की बिक्री हुई है। मुरसान ब्लॉक सहित जिले की सभी ब्लॉकों पर आठ जुलाई बृहस्पतिवार को नामांकन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार बृहस्पतिवार की शाम तक अपने-अपने ब्लॉक कार्यालय पर बिक्री होने वाले पर्चो की जानकारी लेते नजर आए।
बता दें कि बुधवार की दोपहर तक मुरसान ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक ही पर्चे की बिक्री हुई थी, लेकिन दोपहर बाद छह अन्य पर्चों की बिक्री होकर उनकी संख्या कुल सात हो गई है। मुरसान ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अब सात दावेदार तैयार हो गए हैं, लेकिन देखना यह है कि बृहस्पतिवार को होने वाले नामांकन में कितने दावेदार सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में चर्चा है कि एक दमदार दावेदार द्वारा अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को पहले ही एकत्रित कर लिया गया है, लेकिन कुछ दावेदार बीडीसी सदस्यों को लुभाकर सेंधमारी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें