न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लिपिक विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध बंदियों के मामलों के निस्तारण के लिए मोहम्मद आरिफ सिविल जज (कप्र)/एफटीसी-प्रथम, हाथरस को जेल लोक अदालत के लिए नामित किया गया है।
मोहम्मद आरिफ द्वारा जिला कारागार अलीगढ़ में उपस्थित होकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। जेल लोक अदालत के लिए 15 विचाराधीन बंदियों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 10 बंदियों के वादों का निस्तारण किया गया।