फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरक्षण की अनंतिम सूची देख कुछ चेहरे खिले तो कुछ मुरझाए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से शनिवार को शाम पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के जारी होते ही लोग अपने क्षेत्र के आरक्षण की स्थिति जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आए। सूची चस्पा होते ही विकास भवन पर भी इसे देखने के लिए लोग एकत्रित हो गए।
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इस सूची के जारी होने को लेकर सुबह से ही दिग्गजों में खलबली मची हुई थी। पंचायतराज विभाग की ओर से आरक्षण निर्धारण के लिए कई दिनों से माथापच्ची की जा रही थी। शनिवार की शाम को विभाग की ओर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इस सूची को विकास भवन पर चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची को देखने के लिए सुबह से लोग विकास भवन के चक्कर लगा रहे थे। लोगों की आरक्षण पर टकटकी लगी हुई थी। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए कई दिग्गज अपने वार्डों से तैैयारी कर रहे थे, लेकिन सूची जारी होने के बाद कई लोगों के चेहरों पर मायूसी दिखाई दी। कई उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे। आरक्षण की सूची सोशल मीडिया पर भी तत्काल वायरल हो गई। अनंतिम सूची के जारी होने के साथ ही उम्मीदवार इसी सूची को अंतिम सूची मानकर चल रहे हैं और तैयारियों में जुट गए हैं। अब प्रशासन की ओर से इस सूूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। इस सूची पर प्राप्त आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति विचार-विमर्श कर निस्तारण करेगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें