फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क पर अतिक्रमण को देख चढ़ा एसडीएम का पारा, दी हिदायत

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में सड़क पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे। संवा? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानों के बाहर सामान रखकर और दोपहिया वाहन खड़े कराकर किए जा रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम के तेवर सख्त हो गए हैं। मंगलवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने करबन नदी के पुल के पास सड़क पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया और फिर से अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। इसके बाद एसडीएम ने तहसील रोड पर सड़क घेरकर खड़े वाहनों को भी हटवाया। एसडीएम के तेवर देखकर नगर पंचायत प्रशासन भी हरकत में आ गया।
नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी के साथ नगर के मुख्य बाजार से लेकर सब्जी मंडी में सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया, लेकिन कुछ देर बाद ही बेखौफ दुकानदारों ने फिर से सामान आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत टीम की मुख्य बाजार में एक दुकानदार से तीखी झड़प भी हो गई। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया अतिक्रमण नगर की प्रमुख समस्या बन चुका है। इस समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए लंबे समय तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो दुकानदार दुकान का सामान दुकानों के बाहर रखकर सड़कों को घेर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के सामान को दुकान के अंदर ही रखें। सड़कों या सड़क की पटरियों को अनावश्यक रूप से घेरकर यातायात व्यवस्था को बाधित न करें। बार-बार ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें