संत फ्रांसिस स्कूल में ट्रेनिंग की तैयारी करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए दूसरे चरण में मतदान कार्मिकों 11 फरवरी से संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में दूसरे चरण में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। संत फ्रांसिस कॉलेज में 11 फरवरी से मतदान कार्मिकों को पोलिंग पार्टी वार दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एक-एक पाली में 200-200 पोलिंग पार्टियों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनरों को नामित कर दिया गया है। यह मास्टर ट्रेनर इस बार पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम के साथ मतदान अधिकारी द्वितीय और मतदान अधिकारी तृतीय को प्रशिक्षण देंगे। विधानसभा क्षेत्र वार पोलिंग पार्टियों को तैयार कर दिया गया है।