फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चारों जमातियों की दूसरी जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लिए एक राहत भरी खबर है। सासनी की एक मस्जिद से पकड़े गए कोरोना वायरस के चार संक्रमित जमातियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन चारों की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसके बाद इन्हें मुरसान में कोरोना के सिलसिले में बनाए गए कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था। फिलहाल यह चारों जमाती वहीं दाखिल हैं।
उल्लेखनीय है कि सासनी पुलिस ने पिछले माह एक मस्जिद से कुछ जमाती पकड़े थे। यह सभी तब्लीगी जमात से जुड़े थे और दिल्ली में हुए जमात के कार्यक्रम में भी इन जमातियों ने भाग लिया था। उसके बाद यह हाथरस शहर और सासनी के कई इलाकों में रुके थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने इन जमातियों के खून के नमूने जांच के लिए जेेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें से चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और यह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों को आनन-फानन मुरसान सीएचसी पर बनाए गए कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया था और वहां इनकी चिकित्सा शुरू कर दी गई थी। इनमें से तीन पश्चिम बंगाल और एक झारखंड का है। इसके बाद इनका दूसरा नमूना भी भेजा गया था। अब राहत की खबर यह है कि इन चारों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जो चार जमाती पॉजिटिव आए थे। उनकी फिर जांच कराई गई। यह जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी की एक बार और जांच कराई जाएगी। यह जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें