फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आए जूते-मोजों की परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
हाथरस : बीआरसी सहपऊ पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के जूते-मोजों का निरीक्षण करते एस - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आए जूते-मोजों की गुणवत्ता की जांच की। इससे पूर्व एसडीएम ने क्षेत्र में कोंकना कलां, दोहई, बहादुरपुर देवकरण गांवों में भ्रमण कर सड़कों का मुआयना किया। सड़कें की जर्जर हालत को देखते हुए एसडीएम ने इनके जीर्णोद्धार के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही है, ताकि पंचायत चुनाव से पहले यह सड़कें दुरुस्त हो सकें।
विज्ञापन

बीआरसी पर जूतों एवं मोजों की गुणवत्ता की जांच करने के बाद एसडीएम ने बताया कि जिस ठेकेदार ने बीआरसी पर जूतों एवं मोजों के जो नमूने भेजे थे, उनमें और बच्चों को वितरित होने वाले जूते-मोजों की गुणवत्ता में फर्क मिला है। इस कारण इनकी कीमत चार के स्थान दस प्रतिशत कम करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। गुणवत्ता की जांच के दौरान बीईओ बीएन दैपुरिया एवं एडीओ कोआपरेटिव देवेंद्र सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें