हाथरस : आम आदमी पार्टी की बैठक में मौजूद दिल्ली के करोलबाग विधायक विशेष रवि कार्यकर्ताओं के साथ।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आम आदमी पार्टी की बैठक सोमवार को मथुरा रोड पर स्थित मैरिज होम में हुई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। प्रत्याशियों के चयन पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में करोल बाग के विधायक विशेष रवि मौजूद रहे।
उन्होंने जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष आरएस राना से बातचीत की। कहा कि पार्टी से गांव व मजरों के लोगों को भी जोड़ा जाए। संगठन की रीति नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाए। उन्होंने पार्टी की ओर से जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से बातचीत और विचार विमर्श किया। बैठक में रवि खान, रिंकू खान, रिजवान खान, गौतम सिंह, आदिल हुसैन, उवैश शेख आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे