फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम ने छापा मारकर राशन की एक और दुकान की सील

विज्ञापन
एसडीएम द्वारा सील की गई अवैध गल्ला दुकान। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने रविवार को पुरानी मंडी समिति के अहाते में छापा मारकर राशन की एक और दुकान सील कर दी। यहां भी किसानों से अनाज की खरीद करने की शिकायत थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों नगर के जीटी रोड पर अनाज की अवैध रूप से खरीदारी करने पर एसडीएम ने राशन की चार दुकानें सील कर दी थीं। इन दुकान संचालकों से मंडी समिति ने हजारों रुपये का समन शुल्क भी वसूला था।
एसडीएम अंकुर वर्मा रविवार की दोपहर को सरकारी गाड़ी छोड़कर बाइक पर हेलमेट लगाकर एकाएक दुकान पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें दुकान बंद मिली। गेहूं बेचने के लिए बड़ी संख्या में में किसान दुकान के बाहर खड़े थे। दुकान को सील कर दिया गया। दो दिन का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम मंडी में कार्रवाई कर रहे थे, उधर बाजार में अफवाह फैल गई कि एसडीएम बुलडोजर लेकर बाजार से अतिक्रमण हटाने आ रहे हैं। इसके आधार पर 80 फीसदी दुकानदारों ने दुकानों के आगे लगे तख्त स्वयं हटा लिए। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें