फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बैनीगंज के विवादित भूखंड का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस: बैनीगंज स्थित भूखंड का निरीक्षण करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बैनीगंज में एक भूखंड का एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया और वहां स्थिति देखी। इस भूखंड पर ही एसडीएम सदर ने काम रुकवाया था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उसने पूरी वैधानिक तरीके से यह जगह खरीदी है और जो लोग इसमें कराए जा रहे काम में बाधा डाल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उल्लेखनीय है कि शहर के बैनीगंज में एक भूखंड के बारे में एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को रविवार की सुबह रघुनाथ टालीवाल ने यह शिकायत की थी कि यह उनका दाल मिल है और वह काफी लंबे समय से किरायेदार हैं। कुछ लोग इस पर कब्जा कर रहे हैं और वहां तोड़फोड़ करा दी गई है। एसडीएम सदर ने इस पर चल रहे निर्माण को रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को खुद एसडीएम सदर वहां पहुंचे और स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं इस मामले में अब रचना शर्मा पत्नी पत्नी ललित शर्मा निवासी रामलीला मैदान ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि यह भूखंड, जोकि खंडहर में तब्दील है। उन्होंने इसको वैधानिक तरीके से खरीदा है। वह इस पर साफ सफाई कराना चाह रही हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व यह काम नहीं होने देना चाह रहे, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें