फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सहपऊ रोड पर नगला ब्राह्मण के निकट एक मैजिक टैंपो और बाइक में जोरदार भिंड़त हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक के परिजन सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और युवक शेर सिंह पुत्र भगवती प्रसाद निवासी नगला ब्राहमण को उपचार के लिए आगरा ले गए। इधर, काफी प्रयासों के बाद भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक का शव स्वास्थ्य केंद्र पर रखा हुआ था, जहां पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास जारी थे। इस दुर्घटना में बाइक और टैंपो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर मौके पर सहपऊ कोतवाल सत्यप्रकाश भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें