हाथरस: सादाबाद में मिठाई विक्रेता के यहां कोरोना संक्रमण की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य महकमे की ?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से नगर के मिठाई विक्रेताओं और कारीगरों की कोरोना की जांच की।
जांच का यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। मिठाई विक्रेताओं में पूरे दिन खलबली मची रही। कुछ मिठाई विक्रेता तो टीम के आने से पहले ही वहां से खिसक लिए। अगले चरण में सैलून वालों की दुकानों पर सघन चेकिंग की जाएगी।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से कितनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है और कितनों की निगेटिव। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रदीप शर्मा, कैलाशचंद्र, ओमप्रकाश, गजवीर सिंह, अंशुल कुमार, यतेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।