फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम, सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने की शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला नगला पोपा में शांति व्यवस्था के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक करतीं एसडीएम नीतूरानी - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला पोपा में शनिवार की रात बरात चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी को लेकर प्रशासन सकते में है। रविवार की दोपहर एसडीएम नीतूरानी, सीओ रुचि गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने गांव का दौरा किया। उन्होंने दोनों पक्ष एवं गांव के गण्यमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि समाज को जाति धर्म के आधार पर न बंटने दे। समाज में भाईचारा एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखे। सभी धर्म के लोगों की बरात जैसी सामाजिक क्रियाकलापों में कोई व्यवधान न डाले। यदि इस तरीके का व्यवधान पैदा होता है तो बाहरी लोगों को हस्तक्षेप का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग समाज में मिलजुल कर रहे। एक दूसरे के काम आए ताकि गांव का नाम धूमिल न हो पाए। यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखे एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश पर शांति कायम रखने के लिए गांव में पुलिस पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें