हाथरस : घायल का जिला अस्पताल में होता उपचार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के गली चौमुखा निवासी मां, बेटी रविवार की शाम को स्कूटी पर बैठकर ईजी डे से सामान खरीदने जा रहीं थीं। इस बीच ईजी डे के सामने कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पूरी तरह से जख्मी हो गईं। घायल अवस्था में दोनों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मां को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार की शाम को ऋतु खंडेलवाल (42 वर्ष) पत्नी अरुण खंडेलवाल निवासी गली चौमुखा नयागंज अपनी बेटी सौम्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर अलीगढ़ रोड स्थित ईजी डे से सामान खरीदने जा रहीं थीं। जैसे ही वह ईजी डे के सामने पहुंचीं तो अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया।
कार की टक्कर से मां बेटी बुरी तरह से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऋतु खंडेलवाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सौम्या का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर काफी भीड़ लग गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा हादसे की सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।