फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल हुए बंद, बच्चों ने खूब खेली होली

विज्ञापन
हाथरस : एक दुकान पर मुखौटा और पिचकारी खरीदता ग्राहक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से जिलेभर के स्कूल-कॉलेज बुधवार से बंद हो गए। बुधवार को जिन स्कूल-कॉलेजों में बच्चे पहुुंचे, वहां उन्होंने छुट्टी के बाद एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। एक-दूसरे को खूब रंग और गुलाल भी लगाया।
शहर के आरडी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज की छुट्टी के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज सहित शहर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। जलेसर रोड स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंधक मनोज यादव ने होली का महत्व बताया। इस मौके पर अनार सिंह, राजेंद्र सिंह, रवींद्र गौतम, आरआर सिंह, प्रवेश कुमार, दिलीप यादव, बीडी मिश्रा, संध्या पुण्ढीर, ऊषा सिंह, ईशू यादव, कीर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें