फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा : कोर्ट में आगरा की महिला उपनिरीक्षक के बयान दर्ज, अगली सुनवाई 19 नवंबर को

Fri, 13 Nov 2026 05:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में साकार हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। हाथरस में मामले की सुनवाई चल रही है। आगरा की महिला उपनिरीक्षक के बयान कोर्ट में दर्ज हुए। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 में सिकंदराराऊ के चर्चित साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग भगदड़ हादसे मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। न्यायालय में बमरौली कटारा, आगरा में तैनात एसआई गीता के बयान हुए। कोर्ट में अब तक 46 लोगों की गवाही हो चुकी है। प्रकरण में अगली तिथि 19 नवंबर लगी है।
विज्ञापन


एसआई गीता कुशवाहा ने अदालत को बताया कि दो जुलाई 2024 को वे पुलिस कमिश्नरेट आगरा में तैनात थीं। सिकंदराराऊ में हुए सत्संग में मची भगदड़ के बाद 21 शव एसएन मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस लाए गए थे। उन्हें पोस्टमार्टम से जुड़ी पंचनामा की कार्यवाही के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

उन्होंने महिला कांस्टेबल भावना पाल के साथ मृतका गीता देवी निवासी कोठी गांव, एत्मादपुर (आगरा) के शव की पहचान उनके परिजनों से कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पंचनामा में इस बात का जिक्र किया गया कि गीता देवी की मौत भगदड़ के दौरान आईं चोटों से होने की आशंका है। सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता द्वारा उपनिरीक्षक से तीखी जिरह की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें