फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ: आलू के खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची खलबली, गांव में छाई दहशत

Fri, 13 Nov 2026 05:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आलू के खेत में अजगर निकल आया। उसे देखकर ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र को बुलाया। उन्होंने अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव सेदरिया में निकला 12 फीट का अजगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव सेदरिया में शुक्रवार सुबह आलू के खेत में 12 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


गांव निवासी किसान कृष्णकांत शुक्रवार सुबह आलू के खेत में पानी लगाने के लिए मेड़ की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अचानक विशाल अजगर देखकर वह घबरा गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें भी भय फैल गया।

ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र डॉ. केपी सिंह को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों को सुकून मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें