सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे।
हाथरस में सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में आरोपों पर बहस जारी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस पिछली तिथि पर पूरी नहीं हो पाई थी। न्यायालय में अब इस मामले की सुनवाई आज होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं।
पुलिस ने इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी,मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 14 फरवरी यानी आज की तिथि नियत है।