फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जी टीवी के लिटिल मास्टर में दिखेंगी सासनी की दो बेटियां

विज्ञापन
जी टीवी के लिटिल मास्टर में ऑडिशन देकर आई सासनी की बेटियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी की दो बेटियां जी टीवी के लिटिल मास्टर कार्यक्रम में नजर आएंगी। ऑनलाइन भेजे गए उनके डांस के वीडियो चयनित होने के बाद दोनों बच्चियों का बृहस्पतिवार को दिल्ली में ऑडिशन हुआ।
जी टीवी के डांस इंडिया डांस के लिटिल मास्टर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सासनी के अजीत नगर निवासी अजय कुमार गौड़ की बेटी काम्या गौड़ और केएल जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक अभिषेक जैन की बेटी आख्या जैन ने अपने डांस का ऑनलाइन वीडियो भेजा था।
विज्ञापन

वीडियो पसंद आने पर दोनों को ऑडिशन के लिए दिल्ली बुलाया गया। काम्या गौड़ अपने पिता अजय कुमार व मां चंद्रकांता शर्मा के साथ ऑडिशन के लिए दिल्ली गईं। वहीं आख्या जैन अपने पिता अभिषेक जैन और मां राखी जैन के साथ जी टीवी के डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑडिशन को गईं।
विज्ञापन

दोनों सासनी के प्रकाश अकादमी में पढ़ती हैं। काम्या की मां ने बताया कि दोनों को डीडीसी अकादमी सासनी के टीचर दीपक मुंडेर और अंकुश चौहान डांस सिखा रहे हैं। दिल्ली में उनका ऑडिशन हुआ है। अब ऑडिशन का रिजल्ट कार्यक्रम आयोजक फोन कर बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें