फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस से सरोज देवी, सिकंदराराऊ से छवि, सादाबाद से मथुरा प्रसाद कांग्रेस के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी जिले की तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने सदर सीट से सिकंदराराऊ नगर पालिका की चेयरमैन सरोज देवी, सिकंदराराऊ से डॉ. छवि वार्ष्णेय व सादाबाद सीट से मथुरा प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।
चुनाव की तिथि घोषित होते ही लोगों की इस पर भी टकटकी लगी थी कि कांग्रेस यहां किसे प्रत्याशी बनाएगी। इसे लेकर काफी मंथन भी चल रहा था। अब पार्टी ने तीनों सीटोें पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। जिले में पार्टी ने तीन में से दो सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन

हाथरस सदर सीट से सिकंदराराऊ की नगर पालिकाध्यक्ष सरोज देवी कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वहीं सादाबाद सीट से ऊंचागांव निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया गया है। सिकंदराराऊ सीट से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पत्नी डॉॅ. छवि वार्ष्णेय को उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट मिलते ही कांग्रेस के उम्मीदवारों ने क्षेत्र में और तेजी से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
यह हैं कांग्रेस के प्रत्याशी
सिकंदराराऊ विस सीट
डॉ. छवि वार्ष्णेय : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पत्नी छवि वार्ष्णेय पहले जिला महिला कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रही हैं। 41 वर्षीय छवि वार्ष्णेय एमए, पीएचडी हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह हाथरस शहर की रहने वाली हैं।
सादाबाद विस सीट
मथुरा प्रसाद कुशवाहा : 31 वर्षीय मथुरा प्रसाद कुशवाहा सादाबाद के ऊंचागांव के निवासी हैं। वह बीटेक हैं और पिछले कई साल से युवक कांग्रेस में सक्रिय हैं। वह इस समय भी युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
हाथरस सदर विस सीट
सरोज देवी : सरोज देवी नगर पालिका सिकंदराराऊ की अध्यक्ष हैं। वह दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। कक्षा आठ तक शिक्षित सरोज देवी इससे पहले दो बार वह सभासद भी रही हैं।
दावेदारों ने जिलाध्यक्ष के घर किया हंगामा
हाथरस। जिस तरह से अन्य दल आंतरिक कलह से जूझ रहे हैं, वही स्थिति टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस में भी रही। बुधवार को टिकट की घोषणा के बाद कुछ अन्य दावेदार व उनके समर्थक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के निवास पर पहुंचे और वहां हंगामा किया। इन लोगों का आरोप था कि सदर सीट पर सिकंदराराऊ की महिला को चुनाव लड़ाया जा रहा है और सिकंदराराऊ की सीट पर हाथरस की महिला को प्रत्याशी लड़ रही हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पद का लाभ उठाते हुए अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनवा लिया है। इससे पार्टी को काफी नुकसान होगा। अन्य आरोप भी लगाए। बाद में इन लोगों को जैसे-तैसे शांत किया गया। संवाद
विज्ञापन

जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वही हंगामा और विरोध कर रहे हैं। जनता और आम कार्यकर्ता प्रत्याशियों के साथ है। पार्टी आलाकमान ने काफी सोच-समझकर टिकट दिया है।
-चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें