फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला पुलिस कर्मी के बीमार होने की सूचना पर सहपऊ कोतवाली परिसर को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
हाथरस: महिला पुलिस कर्मी के बीमार होने की सूचना पर सहपऊ कोतवाली परिसर को सैनिटाइज करते नगर पंचायत - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली की एक महिला कांस्टेबल के बीमार होने की सूचना पर नगर पंचायत ने रविवार को पूरे कोतवाली परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
गौरतलब है कि कोतवाली सहपऊ पर तैनात एक महिला कांस्टेबिल 17 जून को नोएडा में अपनी बहन की शादी में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर लौटी थी। शनिवार को शरीर में दर्द की शिकायत होने पर वह सीएचसी पर दवा लेने गई थी। डॉक्टर ने वहां से उसे चेकअप के लिए बागला जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया।
कांस्टेबल के बीमार होने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गईं। आनन-फानन नगर पंचायत ने पूरे कोतवाली परिसर का सैनिटाइजेशन कराया। शाम को ही पुलिस बल के साथ सीओ सादाबाद योगेश कुमार, कोतवाल सत्य प्रकाश ने कस्बे में भ्रमण कर माइक से लोगों को कोरोना से सचेत रहने एवं सरकार द्वारा इस बीमारी से बचने के लिए बताए गए उपायों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ ने कोतवाली पर तैनात सभी पुलिस स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियाती उपायों पर अमल करने के निर्देश दिए। एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई अखिलेश बघेल, एसआई आनंद सिंह, एचसीपी शिशुपाल सिंह, एचसी रामबृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें