फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 720 लोगों के नमूनों की अब तक हुई जांच

विज्ञापन
हाथरस: बागला ​​अस्पताल में बने कोविड 19 कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर यहां जिला प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट एरिया, अन्य प्रांतों से आने वाले व कोरोना संक्रमित निकले लोगों के संपर्क में आने वाले 720 लोगों के अभी तक
नमूनों की जांच कराई गई है। जांच के दौरान 18 लोग कोरोना संक्रमित निकले और एक व्यक्ति की अलीगढ़ से ही जांच कराई गई। इस कारण जिले में अब तक 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि वर्तमान में जिले में 14 लोग ही कोरोना से संक्रमित हैं। पांच लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी जिला प्रशासन को 72 रिपोर्टों का इंतजार है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर लोगों को क्वारंटीन तक किया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिले में अब
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 720 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई है। इस दौरान जिले में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले के एक व्यक्ति की अलीगढ़ में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की
पुष्टि हुई। जिले में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चार हॉटस्पॉट एरिया बनाए गए हैं। इन हॉटस्पॉट एरिया की स्क्रीनिंग भी की गई है।
वहीं जिला प्रशासन द्वारा अन्य प्रांतों से आने वाले कामगारों, छात्रों आदि के भी सेंपल लिए गए और इनकी जांच कराई गई। जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से जांच के बाद 630 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है। अभी 72 रिपोर्ट आना बाकी है। इस दौरान 294 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन भी किया गया है, जिनमें से 16 को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
विज्ञापन

74 नमूनों की रिपोर्ट आई निगेटिव
हाथरस। जिले में मंगलवार को 74 नमूनों जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिली है। यह सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन रिपोर्टों के निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक ही परिवार के 10 लोगों की कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से प्रशासन बेहद परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें