क्षेत्र के गांव सलेमपुर के रहने वाले एक भट्ठा मजदूर की कुशीनगर में हुए हादसे में मौत हो गई। जसवंत पुत्र सत्यपाल कुशीनगर में ईंट भट्ठे पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह घोड़ा बग्गी र्में इंट भरकर ले जा रहा था।
इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह बग्गी के नीचे आ गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव को गांव लाया जाएगा। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद