किला स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में छप्पन भोग, फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर व आरती उतारकर किया।
आयोजक किशनलाल शर्मा एवं श्याम पंडित ने दोनों का फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर, पीतांबर ओढ़ाकर व श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद गौतम, अशोक गोला, राकेश गोला, विजय तोमर, अरविंद अग्रवाल, शरद अग्रवाल, बलराम सिंह, सुधीर गौतम, मुकेश गौतम, उमेश चंद्र कौशिक, सुरेंद्र गोला, राकेश गोला, बॉबी एवं दाऊदयाल आदि मौजूद थे