न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने प्रदेश सरकार के कोविड-19 केयर फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये और एक माह का वेतन देने की संस्तुति की है।
इस मामले में विधायक के प्रतिनिधि सुनीत आर्य ने बताया कि सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने प्रदेश सरकार द्वारा गठित किए गए कोविड-19 केयर फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये और अपना एक माह का वेतन दिये जाने की संस्तुति का पत्र मुख्य विकास अधिकारी हाथरस को भेजा है।
आर्य ने बताया कि सदर विधायक द्वारा विधायक निधि से बागला जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और वेंटिलेटर के लिए अच्छी बेहतरीन बनाने के लिए 11 लाख 50 हजार पहले ही दिए जा चुके हैं। विधायक का कहना है कि इस महामारी में सभी लोग जागरूक हों और शासन-प्रशासन का सहयोग करें।