फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सदर विधायक अंजुला को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सदर विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक अंजुला सिंह माहौर का प्रदेश सरकार में मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसे लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं होने लगी हैं और सोशल मीडिया पर बधाई भी दी जाने लगी हैं।
उल्लेखनीय है कि अंजुला सिंह माहौर आगरा की पूर्व मेयर रहीं हैं। भाजपा ने उन्हें इस बार हाथरस सदर सीट से टिकट दी और वह एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी हुई हैं। इस बार भाजपा की सरकार में कई महिला विधायकों का मंत्री बनना तय है। इसमें अंजुला सिंह माहौर का नाम भी जोर-शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यहां के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं और माहौर के समर्थकों में इसे लेकर अभी से खुशी है। सोशल मीडिया पर समर्थक अभी अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। गौरतलब है कि यदि अंजुला माहौर मंत्री बनीं तो जिले के किसी जन प्रतिनिधि को दस साल बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। इससे पहले वर्ष 2007 से 2012 तक बसपा की सरकार में रामवीर उपाध्याय कबीना मंत्री थे। उसके बाद सपा और पिछली भाजपा की सरकार में जिले के तत्कालीन विधायकों को मंत्री पद नसीब नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें