न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अब सादाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका इलाज फिलहाल नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उनकी सेहत में पहले से सुधार है।
भाजपा नेता सुधीर गर्ग और किशोर जैसवाल ने बताया कि चेयरमैन रविकांत अग्रवाल की तबियत पिछले कई दिनों से खराब थी। उन्हें बुखार था। जब उन्होंने अपनी जांच आगरा के अस्पताल में कराई तो वहां रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल, उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। गौरतलब है कि चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने गली, मोहल्लों और बाजारों में घूमकर सैनिटाइजेशन कराया था। सुधीर गर्ग ने बताया कि पिछले 11 दिनों में जो भी लोग चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के संपर्क में आए हों, वह अपनी कोरोना संक्रमण की जांच सीएचसी पर करा लें।
सलेमपुर में 17 वर्षीय युवक निकला संक्रमित
सादाबाद। एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि गांव सलेमपुर में भी 17 साल का एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह युवक फिलहाल गांव में नहीं है। इस युवक की जांच सहपऊ स्वास्थ्य केंद्र पर हुई थी।