फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शकुंतला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पति पत्नी दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर भिजवाया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले में नगला मन्साय पटलौनी बल्देव मथुरा निवासी राकेश कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह ने सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में राकेश ने बताया कि 18 मई को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से अपने गांव से बासअमरू बंबा से होकर आगरा रोड पर होकर सादाबाद आ रहा था, साथ में पत्नी पूजा देवी और तीन साल का मासूम बेटा मनी भी था। इसी दौरान शकुंतला पेट्रोल पंप के पास आगरा रोड पर आगरा की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस यूपी 85 एटी 3948 के अज्ञात चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनके बेटे मनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसे और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही घायलों के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल डीके सिसौदिया ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें