फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
हाथरस : हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट मंगलवार को ब्रेक फेल होने के बाद रोडवेज बस सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सुचारु कराया।
आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस आगरा से यात्रियों को लेकर अलीगढ़ जा रही थी। गांव गुरसौटी के निकट अचानक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए और वह सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इससे चालक सोंपाल पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी पैसई टूंडला घायल हो गया। रोडवेज बस के अगले हिस्से में बैठे कुछ यात्री भी इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भीड़ जमा हो गई। हाईवे एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों और ग्रामीणों ने यात्रियों को रोडवेज बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल रोडवेज बस चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सुरक्षित निकाले गए यात्रियों को अन्य बस से रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें